मुझे हमेशा नींद क्यों आती है?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 17:07

यदि किसी व्यक्ति को बहुत अधिक नींद आती रहती है, तो उसे हाइपरसोम्निया की समस्या हो सकती है. हाइपरसोम्निया का मुख्य लक्षण लगातार थकान महसूस करना है. इससे ग्रस्त लोग दिन में कभी भी कई दफा झपकी ले सकते हैं. ऐसे लोगों को लंबी अवधि की नींद से जागने में भी कठिनाई होती है.

बार-बार नींद आती है या सोने का मन करता रहता है, तो इस समस्या को हाइपरसोम्निया (Hypersomnia) कहा जाता है. 7-8 घंटे पर्याप्त नींद लेने के बाद भी जब आपको नींद आती रहती है, तो यह एक प्रकार का स्लीप डिसऑर्डर है.

हाइपरसोम्निया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आपको दिन के समय अत्यधिक नींद महसूस होती है. यह रात में देर तक पर्याप्त सोने के बाद भी हो सकता है. हाइपरसोम्निया को ‘दिन में अत्यधिक नींद आना (excessive daytime sleepiness) कहलाता है. हाइपरसोम्निया एक प्राइमरी या सेकेंडरी स्थिति हो सकती है. सेकेंडरी हाइपरसोम्निया किसी मेडिकल कंडीशन का परिणाम हो सकती है. जिन लोगों को हाइपरसोम्निया यानी अत्यधिक नींद आने की समस्या होती है, उन्हें दिन में किसी भी काम को करने में परेशानी हो सकती है, क्योंकि वे अक्सर थके हुए होते हैं, जो एकाग्रता और ऊर्जा के स्तर को प्रभावित कर सकता है.

अधिक नींद आने या हाइपरसोम्निया के कारण
प्राथमिक या प्राइमरी हाइपरसोम्निया कई बार मस्तिष्क प्रणालियों में समस्याओं के कारण होता है, जो नींद और जागने के कार्यों को नियंत्रित करते हैं. वहीं, सेकेंडरी हाइपरसोम्निया उन स्थितियों का परिणाम होती है, जो थकान या अपर्याप्त नींद का कारण बनती हैं. उदाहरण के लिए, स्लीप एप्निया हाइपरसोम्निया का कारण बन सकता है, क्योंकि स्लीप एप्निया में रात में सांस लेने में परेशानी होती है, जिससे लोगों को कई बार रात में नींद नहीं आ पाती है. कुछ दवाओं के सेवन से भी हाइपरसोम्निया का कारण बन सकती हैं. बार-बार नशीली दवाओं और शराब के सेवन से दिन में नींद आ सकती है. अन्य संभावित कारण थायरॉएड फंक्शन का कम होना या फिर सिर में कोई चोट लगना हो सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info